बंगाल के सभी बूथों में मनाया गया बाबा साहब अंबेडकर का जन्मदिन, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि


West Bengal के Jagatballavpur विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 183 के बूथ क्रमांक 62 में भारत रत्न Dr. Bhimrao Ambedkar की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बाबा साहब के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े तथा प्रदेश महामंत्री चंद्रप्रकाश सूर्या सहित मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ जन उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और समाज में शिक्षा, समानता एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।


इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों को बाबा साहब अंबेडकर से जुड़े पंच तीर्थ स्थलों के विकास एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों की जानकारी भी दी गई, जिसे देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा कराया गया है। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के घोषणापत्र (मेनिफेस्टो) के प्रमुख बिंदुओं से भी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!