

बिलासपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव तथा प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय के दिशा निर्देश पर बिलासपुर जिले से भाजपा के बड़े नेता पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार करने पहुंचे हैं। भाजपा प्रदेश कार्य समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य अमरजीत सिंह दुआ ने आज विधायक अमर अग्रवाल के मार्गदर्शन में पश्चिम बंगाल के हरिन घटा, नैहाटी विधानसभा में पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी असीम सरकार तथा सुमित्रो चटर्जी भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। तथा बिलासपुरके रायपुर एवं प्रदेश के भाजपा पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं के संपर्क वाले बंगाल के मतदाताओं से संपर्क भी किया और भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए भाजपा प्रत्याशी को जीतने की अपील की है।

अमरजीत सिंह दुआ ने कहा है कि बंगाल की जनता बदलाव चाह रही है। टीएमसी के प्रत्याशियों का विरोध है। और इस बार ममता बनर्जी के पक्ष में माहौल नहीं है और भाजपा की यहां सरकार बनने जा रही है। हरिन घट विधानसभा में असीम सरकार का चुनाव प्रचार तेज है और उन्होंने घर घर दस्तक दी। भाजपा की पकड़ यहां मजबूत है। अमरजीत सिंह दुआ ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में डबल इंजन की सरकार बनेगी और छत्तीसगढ़ के संपर्क वाले मतदाताओं से वे लगातार संपर्क कर रहे हैं सामाजिक और व्यापारिक संगठनों के साथ चुनावी चर्चा करते हुए भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील कर रहे हैं।

आज नैहाटी विधानसभा में भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष, श्रीमती सनी घोष, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अमृतो पाल तपन दास, सुभाष पाल,वापी मजूमदार, आशीष विश्वास जीवन सरकार, नकुल बिस्वास, बिल्टू गोविन्द विश्वास विकास विश्वास,, अनिक विश्वास विजय, दिवाकर सरकार साधु सरकार, कमल विश्वास विमल विश्वास,और छत्तीसगढ़ से काफी संख्या में बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी के परिचित भी मतदाता हैं कोई फोन से संपर्क कर रहा है तो कोई खुद अलग-अलग विधानसभा में पहुंचकर भाजपाई भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील कर रहे हैं।

