हनुमान जन्मोत्सव पर सिद्ध बघर्रा पाठ भगवान नृसिंह नाथ मंदिर में सुंदर कांड पाठ एवं भंडारा


बिलासपुर हॉफा में देवाधिदेव सिद्ध बघर्रा पाठ भगवान नृसिंह नाथ मंदिर में भगवान श्री राम के परम भक्त श्री हनुमान जी का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया मंदिर के आचार्य धनेश उपाध्याय जी ने बताया सुबह से ही श्री राम जी एवं हनुमान जी का मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना किया गया एवं दोपहर हनुमान जी का सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ आचार्य जी ने बताया भक्ति को दास-भाव की भक्ति का सर्वोच्च उदाहरण माना जाता है जहाँ भक्त खुद को पूरी तरह से भगवान के प्रति समर्पित कर देता है इन्हीं सब कारणों से हनुमान जी को परम भक्त और रामभक्त हनुमान के नाम से जाना जाता है उनकी भक्ति सिर्फ एक कथा नहीं बल्कि हर भक्त के लिए एक प्रेरणा है श्री राम हनुमान जी की महाआरती के पश्चात भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में भक्तों ने आकर दर्शन के पश्चात भंडारा का प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!