
शशि मिश्रा
बिलासपुर। शराब के लिए पैसा नहीं देने से घर में घुसकर डाक्टर के साथ गाली गलौज कर मारपीट करते हुए जेब से मोबाइल व नकद रकम लूट ली गई है। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।
सिविल लाइन पुलिस के अनुसार, क्रांति नगर निवासी डा. प्रतीक मोहंती पिता चितरंजन मोहंती ने रिपोर्ट लिखाई। वे व्यापार विहार स्थित एलाईड हास्पिटल में प्राइवेट डाक्टर हैं। वे जुनेद अहमद की कार एमजी हेक्टर को उपयोग कर रहे थे। एक माह पूर्व वाहन में स्क्रैच आ गया था। वह उनसे गाड़ी बनवाने के लिए अधिक पैसे की मांग कर रहा था। उन्होंने नुकसान होने का कोटेशन मांगा तो उसने नहीं दिया। 27 मार्च की रात 11 बजे वे शेख आजाद के साथ घर में बैठे थे। उसी समय जुनैद अहमद, जैद अहमद एवं उसके अन्य साथी उनके घर के अंदर घुसकर
शराब पीने के लिए 500 रुपए की मांग करने लगे। उन्होंने 200 रुपए दिया तो इतने पैसे में क्या होगा कहकर जुनैद अहमद उनके साथ गाली गलौज करने लगा। उन्होंने उन्हे घर से बाहर निकलने कहा तो जुनैद अहमद, जैद अहमद एवं उसके साथी उनके साथ गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए जेब से मोबाइल व नकद रकम लूट लिया है।
पुलिस ने उनकी रिपोर्ट पर हमलावर जुनैद अहमद, जैद अहमद एवं उसके अन्य साथी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने गुण्डागर्दी कर घर में घुसकर डाक्टर से मारपीट कर लूटपाट करने वाले हमलावरों के खिलाफ लूट की धारा नहीं लगाई गई है। एफआईआर में मारपीट के दौरान मोबाइल व पैसा कहीं गिर गया लिखा गया है।
