खड़े ट्रेलर से चोरों ने किया 270 लीटर डीजल चोरी

शशि मिश्रा

बिलासपुर। एक बार फिर डीजल चोर गिरोह सक्रिय होकर गया है। गिरोह ने नेशनल हाइवे पर खड़े ट्रेलर से 270 लीटर डीजल चोरी कर लिया है। पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा पाई है। कोनी पुलिस के अनुसार, सिरगिट्टी गोविंदनगर निवास विशाल सलूजा 45 साल ने रिपोर्ट लिखाई। वे आशीवार्द बिल्डकॉम में सुपरवाइजर हैं। उनकी कंपनी के ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 बीएस, 9548 के चालक विकास यादव 28 मार्च की सुबह करीब 9.30 बजे फोन कर सूचना दी रात 2 बजे ट्रेलर खराब होने पर सेंदरी रोड नेशनल हाइवे जय टाटा मोटर के सामने सड़क किनारे खड़ा कर सो गया था। रात 3.15 बजे नींद खुलने पर उसने देखा कि ट्रेलर के डीजल टैंक का ढक्कन खुला हुआ था और लॉक भी खराब मिला। जांच करने पर पता चला कि टैंक से 270 लीटर डीजल चोरी हो गया था। पुलिस ने विशाल सलूजा की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 303, 2 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है। ज्ञात हो कि लंबे समय डीजल चोर नेशनल हाइवे में सक्रिय होकर खड़े भारी वाहनों से डीजल चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। गिरोह के सदस्य चार पहिया वाहन में घूमते रहते हैं। लगातार चोरी के बाद भी पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा पा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!