रेलवे ट्रैक पर मिली युवती की लाश, ट्रेन से गिरने की आशंका

शशि मिश्रा

बिलासपुर। रेलवे ट्रैक में एक युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। हाथ कट गया था और शरीर में चोट के निशान थे। ट्रेन से गिरकर मौत होने की आशंका जताई जा रही है। मृतका की पहचान नहीं हो पाई है।

मस्तूरी टीआई अजहरउद्दीन ने बताया, 29 मार्च की सुबह किसान परसदा के ग्रामीण रोज की तरह निमार्णाधीन अंडरब्रिज के पास से गुजर रहे थे। लोगों ने रेलवे ट्रैक में एक युवती लाश पड़ी देखी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतका हाथ कट गया था और की उम्र 20 से 25 साल लोवर टीशर्ट पहनी हुई है और उसकी पहचान नहीं हो पाई है। ट्रेन से गिरकर मृत्यु होने की आशंका जताई जा रही है। पहचान कार्रवाई के लिए जिले के थानों में सूचना दे दी गई है। पुलिस ने शव मरच्यूरी में रखवा दिया है। बहरहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!