बर्ड फ्लू अलर्ट के बीच ट्रेन से सैकड़ो चूजों के शहर पहुंचने पर मचा हंगामा

शशि मिश्रा

बर्ड फ्लू को ध्यान में रखते हुए शहर में दस किलोमीटर के दायरे में मुर्गे-मुर्गियों और चूजों के विक्रय और परिवहन पर प्रतिबंध के बीच दिल्ली से ट्रेन में लाए गए चूजों ने हड़कंप मचा दिया है। बिलासपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-8 में संभवतः शहर में सप्लाई के लिए ट्रेन से बड़ी संख्या में चूजे जानकारी के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में रेल्वे प्रशासन अगली कार्रवाई के लिए पशुपालन विभाग को पत्र लिख रहा है।

पशुपालन विभाग को कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा पत्र उतारे गए हैं।

एक ओर जहां बर्ड फ्लू पर नियंत्रण पाने जिला प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है, वहीं दूसरी ओर रविवार को दिल्ली से बड़ी संख्या में चूजों की बिलासपुर सप्लाई ने हड़कंप मचा दिया है। प्रशासन ने शहर में दस किलोमीटर के दायरे में मुर्गे-मुर्गियों व चूजों की खरीदी-बिक्री एवं परिवहन पर 21 दिनों तक प्रतिबंध लगाया है। इसके विपरीत रेल जैसे बड़े एवं महत्वपूर्ण यात्री वाहन में बड़ी संख्या में चूजों की सप्लाई कहीं ना कहीं एक बड़ी चूक की ओर इशारा कर रही है। रविवार को बिलासपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-8 में बॉक्स में ट्रेन से चूजे उतारे गए। बॉक्स के भीतर चूजे होने की जानकारी मिलते ही रेल प्रशासन भी हरकत में आ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!