भाजपा विधि प्रकोष्ठ की जम्बो कार्यकारिणी घोषित, बिलासपुर के अनुग्रह मिश्रा ‘टुटू’ को मिली अहम जिम्मेदारी

आकाश दत्त मिश्रा



भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक नियुक्त होने पर अधिवक्ता अनुग्रह मिश्रा ‘टुटू’ — सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय युवा चेहरा


बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा समाज के हर वर्ग को संगठन से जोड़ने और उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में हाल ही में पार्टी के विधि प्रकोष्ठ की जम्बो कार्यकारिणी की घोषणा की गई है, जिसमें बिलासपुर को भी महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिला है।
इस घोषणा के तहत बिलासपुर के युवा अधिवक्ता अनुग्रह मिश्रा (टुटू) को विधि प्रकोष्ठ में जिला सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
अनुग्रह मिश्रा लंबे समय से सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वे विभिन्न सामाजिक आयोजनों, जनसेवा और जागरूकता अभियानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं, जिसके कारण वे युवाओं के बीच एक लोकप्रिय चेहरा बनकर उभरे हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
उनकी नियुक्ति के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें लगातार बधाइयां दी जा रही हैं। सभी ने विश्वास जताया है कि अनुग्रह मिश्रा अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा विधि प्रकोष्ठ न्यायिक और विधिक मामलों में पार्टी की नीतियों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे में युवा, ऊर्जावान और सामाजिक रूप से सक्रिय व्यक्तित्व के रूप में अनुग्रह मिश्रा की नियुक्ति संगठन के लिए लाभकारी साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!