

बिलासपुर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती बढ़ाते हुए पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। यातायात पुलिस ने करीब 1000 जब्त वाहनों की नीलामी की तैयारी शुरू कर दी है। ये वाहन कई महीनों से थानों में खड़े हैं और उनके मालिक इन्हें लेने नहीं पहुंचे हैं।
पुलिस ने इस संबंध में न्यायालय को जानकारी भेज दी है और आदेश मिलते ही नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, जब्त किए गए अधिकांश वाहन शराब के नशे में वाहन चलाने के दौरान पकड़े गए थे। वाहन मालिकों को नोटिस भेजे जाने के बावजूद वे सामने नहीं आए।
नियमों के अनुसार, छह माह तक वाहन नहीं छुड़ाने की स्थिति में उनकी नीलामी की जा सकती है। यातायात पुलिस ने वाहन मालिकों से अपील की है कि वे जल्द चालान जमा कर अपने वाहन छुड़ा लें।
एएसपी ट्रैफिक Ramgopal Kariyare ने बताया कि जनवरी से अब तक नशे में ड्राइविंग के 913 मामलों में कार्रवाई की जा चुकी है और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
