गाली-गलौज के बाद रॉड-लाठी से हमला, दो लोग घायल


बिलासपुर के मस्तूरी थाना क्षेत्र में गाली-गलौज के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। यहां नाम पूछने के बाद विवाद बढ़ा और आरोपियों ने रॉड व लाठी से हमला कर दिया, जिससे दो लोग घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बिनैका निवासी लव कुमार जांगड़े 27 मार्च की रात करीब 9:45 बजे अपने साथी रामफल जांगड़े के साथ मल्हार स्थित शराब दुकान के पास खड़ा था। इसी दौरान डगनिया निवासी धीरेंद्र उर्फ लल्ला टंडन और समसेर टंडन वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे।
विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि धीरेंद्र ने पहले थप्पड़ मारा और फिर लोहे की रॉड से कलाई पर वार किया, जबकि समसेर ने लाठी से हमला कर दिया। इस हमले में रामफल जांगड़े घायल हो गया।
घटना के बाद पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!