पहले कुत्ते को मारा और फिर कमरे में जाकर लगा ली फांसी, युवक की मौत पर रहस्य गहराया

शशि मिश्रा

बिलासपुर। नशे में कुत्ते को मारने के बाद युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मोपका विवेकानंद कालोनी निवासी वीर भोई पिता मधुकर भोई ने बताया, राजीव रजक के पिता की मृत्यु हो गई है। उसकी मां उसे छोड़कर चली गई है। उनकी मां ने राजीव रजक को मुंहबोला भाई बनाकर रखा था। शुक्रवार की रात में वह नशे में आया और गली में कुत्ते को जमकर पीटा। उसकी मां ने उसे घर नहीं आने दिया। कुछ देर बाद वह दरवाजा से कूदकर अंदर आया और मां से खाना मांगा और शनिवार को कमाने खाने इलाहाबाद जाने की बात कहकर कमरे में चला गया। देर रात उसने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!