


बिलासपुर में झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा रविवार को प्रधानमंत्री Narendra Modi के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम Mann Ki Baat को झुग्गी बस्तियों में सामूहिक रूप से सुना गया। इस दौरान विभिन्न वार्डों और क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष राकेश लालवानी, पार्षद मोती गंगवानी, पार्षद दिनेश देवांगन, पूर्व मंडल अध्यक्ष निम्मा जीवनानी, प्रदेश कार्यालय सह प्रभारी एवं संभागीय सह प्रभारी पल्लव धर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बिज्जू राव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसी तरह बिलासपुर ग्रामीण क्षेत्र में संभागीय प्रभारी राजेश यादव के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला शामिल हुए। वार्ड क्रमांक 54 भक्त माता कर्मा नगर में भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से ‘मन की बात’ सुनी।

कार्यक्रम का आयोजन केवल बिलासपुर तक सीमित नहीं रहा, बल्कि गौरेला-पेंड्रा, मुंगेली, शक्ति, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़ और सारंगढ़ जिलों में भी अलग-अलग स्थानों पर सामूहिक रूप से ‘मन की बात’ सुनी गई। सभी जगह स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनाया।

कार्यक्रम के समापन पर प्रदेश संयोजक संजू नारायण सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को झुग्गी बस्तियों में जाकर ‘मन की बात’ सुनाने के लिए बधाई दी। वहीं संभागीय प्रभारी राजेश यादव और सह प्रभारी पल्लव धर ने सभी जिलाध्यक्षों और पदाधिकारियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।


