निर्माणाधीन मकान से सरिया चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो सरिया बरामद


बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान से सरिया चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया करीब 70 किलोग्राम कटिंग सरिया बरामद किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात सरकंडा क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान से सरिया चोरी होने की सूचना मिली थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और संदिग्धों की तलाश तेज कर दी।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी सनत लोधी (55 वर्ष), निवासी बगदाई मंदिर के पास अटल आवास, अशोक नगर, सरकंडा को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 70 किलो कटिंग सरिया बरामद कर जब्त किया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331(2) और 305-ए के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देश पर चोरी के मामलों के त्वरित निराकरण के तहत यह कार्रवाई की गई। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!