

बिलासपुर। दिनांक 25-03-2026 से 04-04-2026 तक प्रथम खेलो इंडिया ट्राईबल गेम्स 2026 छत्तीसगढ़ के तीन प्रमुख शहरों में आयोजित है जिसका शुभ्भारंभ 25 मार्च 2026 को हो गया है। इस गेम्स में मलखंभ खेल भी सम्मिलित है जो कि अंबिकापुर सरगुजा के गांधी मैदान में दिनांक 02 अप्रेल 2026 से 04अप्रेल 2026 तक सम्पन्न होगा।
उक्त प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ शासन ने छत्तीसगढ़ मलखंभ संघ के सचिव डा.राजकुमार शर्मा को प्रतियोगिता प्रबंधक एवं राज्य समन्वयक बनाकर दी है।
इस प्रथम खेलो इंडिया ट्राईबल गेम्स 2026 छत्तीसगढ़ में सम्पूर्ण भारत के 14 राज्यों के पुरुष, महिला मलखंभ खिलाड़ी व कोच मैनेजर भाग लेंगे। इसके साथ ही 35 तकनीकी अधिकारी एवं 20 खेल स्पेसिफिक वालिंटीयर भी सामिल रहेंगे।प्रतियोगिता के लिए वातानुकूलित डोम तथा पोडियम में उपकरण लगाने की व्यवस्था की जा चुकी है।
साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य से श्री प्रेमचंद शुक्ला, अनिल सिंह, पुष्कर दिनकर, अकलेश कुमार नारंग,कृष्णा प्रसाद यादव तकनीकी अधिकारी बनाये गए हैं।
विदित हो कि इसके पूर्व भी डा. राजकुमार शर्मा को भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा 37 वैं राष्ट्रीय खेल 2023 गोवा में काम्पिटीशन डायरेक्टर बनाया गया था जिसका निर्विवाद सफल संचालन व संपादान करने का अनुभव श्री राजकुमार शर्मा जी को है।
छत्तीसगढ़ मलखंभ टीम के लिए मनोज प्रसाद, पुरूष कोच,
पूनम प्रसाद महिला कोच व
बिसन कसेर ,मैनेजर बनाए गये हैं।
इस प्रतियोगिता में देश भर के आदिवासी खिलाड़ी ही भाग लेंगे जिनके प्रमाण पत्रों की परीक्षण सूक्ष्मता की जाएगी।
विदित हो कि गत कई वर्षों से छत्तीसगढ़ की मलखंभ टीम उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय खेल, खेलो इंडिया एवं बीच गेम्स आदि के दोनों वर्गों में विजेता रही है और छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय पटल पर अंकित करा दिया था इस बार भी छत्तीसगढ़ की मलखंभ टीम विजेता बनकर छत्तीसगढ़ का नाम बरकरार रखने में कामयाब रहेगा।
छत्तीसगढ़ मलखंभ टीम को केन्द्रीय शहरी आवास राज्य मंत्री व सांसद तोखन साहू जी, खेल मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, अरूण साव जी , सुशांत शुक्ला, विधायक बेलतरा क्षेत्र, खेल संचालक सुश्री तनुजा सलाम ,अनिल टाह,संरक्षक मलखंभ संघ ,डा राज कुमार शर्मा, महासचिव, विरेन्द्र तिवारी, बिसन कसेर,उपाध्यक्ष द्वय,अनिल सिंह, कोषाध्यक्ष, डा.प्रमोद यादव,मिलीन्द भानदेव,विशाल दुबे,पुष्कर दिनकर,मनोज प्रसाद, प्रशांत तिवारी, किशोर कुमार वैष्णव, राजा सरकार , मृणाल मूलै ,कमल निकुंज,हरप्रसाद कैवर्त आदि पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं तथा बधाई दिया है।
उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ मलखंभ संघ के अध्यक्ष प्रेमचंद शुक्ला ने दी है।
