आरपीएफ की सतर्कता से पकड़ाया मोबाइल चोर

शशि मिश्रा

बिलासपुर। आरपीएफ की टास्क टीम ने स्टेशन में पेट्रोलिंग के दौरान एक मोबाइल चोर को पकड़कर जीआरपी के सुपुर्द कर दिया है।

जानकारी के अनुसार आरपीएफ निरीक्षक नंद बहादर के निर्देश पर टास्क टीम 1 के प्रभारी उपनिरीक्षक डीके सिंह व अन्य स्टाफ स्टेशन में गश्त कर रहे थे थे। इस दौरान एक व्यक्ति प्लेटफार्म नम्बर एक हावड़ा छोर पर संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। पूछताछ और जांच में अटल आवास तोरवा निवासी राज श्रीवास पिता जीवराखन श्रीवास 25 साल के पास से मोबाइल मिला, जिसे उसने ट्रेन से चोरी करने की जानकारी दी।

पूछताछ करने के बाद मोबाइल चोर को अग्रिम कार्रवाई के लिए जीआरपी के सुपर्द कर दिया गया, जहां उसके खिलाफ धारा 305 (सी) के तहत कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!