अज्ञात कारणों से घर के पास पेड़ पर युवक ने लगाई फांसी

शशि मिश्रा

बिलासपुर। घर की छत के ऊपर आम के पेड़ में युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। सिविल लाइन थाना के प्रधान आरक्षक विजयदीप त्रिपाठी ने बताया कि मंगला धूरीपारा निवासी अरविंद पटेल पिता राजेश पटेल 16 साल कक्षा नवमीं की पढ़ाई कर रहा था। एक पेपर देकर अन्य पेपर नहीं दिया था। वह घूमंतू प्रवृत्ति का था। बुधवार की सुबह घरवाले छत में गए तो उसकी आम के पेड़ में फांसी पर लटकी लाश दिखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!