
शशि मिश्रा

बर्ड फ्लू का प्रकोप अब कानन पेण्डारी जू में भी मंडराने लगा है, जहां संक्रमण और बचाव एवं जैव सुरक्षा उपायों के लिए कानन प्रबंधन ने सात दिन तक कानन पेण्डारी के गेट को सैलानियों के लिए बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। कोनी के शासकीय कुक्कुट प्रक्षेत्र में मुर्गियों की मौत के बाद जिला प्रशासन की ओर से 10 किलोमीटर के क्षेत्र में बर्ड फ्लू घोषित कर लोगों को बचाने का अनुरोध किया है। इसके तहत शहर और आसपास के क्षेत्र में सभी मुर्गी फार्म व दुकानों को भी बंद किया जा रहा है। वहीं बर्ड फ्लू से कानन पेण्डारी जू प्रबंधन ने भी वन्यप्राणियों के बचाव के लिए काम करना शुरु कर दिया है। कानन पेण्डारी मीडियम जू में 650 से अधिक शाकाहारी और मांसाहारी वन्यप्राणी हैं, जिन्हें बर्ड फ्लू के कारण खतरा होने की आशंका है। यहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में सैलानी भ्रमण के लिए
पहुंचते हैं, जिनकी जांच करना प्रबंधन के लिए संभव नहीं हैं। इसके कारण कानन पेण्डारी जू प्रबंधन ने बर्ड फ्लू एवियन इन्पलूयजा की पुष्टि के बाद संक्रमण प्रसार बचाव एवं जैव सुरक्षा उपायों के तहत कानन पेण्डारी के गेट को 25 मार्च यानि बुधवार से आगामी सात दिन तक सैलानियों के लिए अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। इस अवधि के दौरान केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के मानक संचालन प्रवे अनुसार जू परिसर में आवश कीटाणु रोधी दवाओं का नियतरू से छिड़काव कर संक्रमण से बचाव हेतु उपाय सुनिश्चित किया जा रहा है। सभी पक्षियों पर विशेष निगरानी करना, बाहरी व्यक्तियों का जू के अंदर प्रवेश पर नियंत्रण रखना तथा जैव सुरक्षा उपायों का कड़ाई से पालन करना, जन स्वास्थ्य एवं वन्यजीवों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।
