
शशि मिश्रा

बिलासपुर। नाबालिग से अनाचार करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइन पुलिस के अनुसार, क्षेत्र की रहने वाली 14 साल की बालिका को मंगला धूरीपारा बजरंग चौक निवासी कमलेश यादव उर्फ विमलेश पिता लालजी यादव 19 साल भगाकर ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट पर हैदराबाद के जामपल्ली गांव से बालिका को बरामद कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
