

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यक्रम वर्ष भर 24×7 चलते हैं। उन्होंने कहा कि चुनावों में अभी करीब ढाई साल का समय शेष है, है, लेकिन भाजपा का कार्यकर्ता हर परिस्थिति के लिए सदैव तैयार रहता है। भाजपा का कार्यकर्ता पार्टी के कार्यक्रमो और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर लगातार जनता के बीच जाता है। भाजपा के ये अभियान किसी चुनाव को देखकर नहीं तय होते, बल्कि पार्टी चुनाव हो या न हो, हमेशा जनता की सेवा में तत्पर रहती है। कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण के माध्यम से प्रखर एवं प्रवीण बनाने का कार्य संगठन के द्वारा किया जाता है। जो अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक जाकर सरकार एवं संगठन के कार्यों के बारे में लोगों को जागरूक करते है। प्रशिक्षित कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए कार्य करते है।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने कहा कि भाजपा हमेशा नवाचार की कार्ययोजना पर चलती है। डिजिटाईलेशन भी इसी दिशा में एक नवीन कदम है जिससे जुडकर भाजपा के कार्यकर्ता अपनी विचारधारा व कार्य पध्दति से जुड़कर प्रमाणिक कार्यकर्ता बनेंगे।
