
शशि मिश्रा

बिलासपुर। सोलर लाइट पोल लगाने के नाम पर वकील से 1 करोड़ 33 लाख 64 हजार रुपए की ठगी कर ली गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का जुर्म दर्ज कर लिया है। सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार, रायपुर चौबे कालोनी निवासी वकील विनित तिवारी पिता स्व. वीके तिवारी ने रिपोर्ट लिखाई। उनके कनिष्ट अधविक्ता जो वर्ष 2010 से उनके साथ कार्यरत हैं। उनके द्वारा बताया गया कि उसके पहचान का एक मित्र भावेश जैन एवं उसका साथी ऋतुप्रण वैष्णव एवं कर्ण नाम का व्यक्ति है जो लायजनिंग का काम करते हैं। तीनों व्यक्ति ने उनसे सोलर पैनल लगाने के नाम पर 1 करोड़ 33 लाख 64 हजार की ठगी की है। पैसा वापस मांगने पर ऋतुप्रण वैष्णव, संतोष कर्ण, भावेश जैन ने 1 करोड़ 33 लाख 64 हजार का चेक दिया जो बाउंस हो गया। पुलिस ने श्री तिवारी की रिपोर्ट पर संतोष कर्ण, गोपाल वैष्णव एवं अन्य के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।
