

बिलासपुर/ भारतीय जनता पार्टी द्वारा सम्पूर्ण देश मे मण्डल स्तरीय कार्यशाला प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय वरिष्ठ पार्टी नेताओं व संघ पदाधिकारी द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा। इसी अवसर पर बिलासपुर शहर के विभिन्न मंडलो में प्रशिक्षण हेतु कार्यशाला आपेक्षित श्रेणी में आहुत किया गया। भाजपा जिला कार्यालय, स्व लखीराम आडिटोरियम व गजानन्द परिसर, पारिजात कॉलोनी में बिलासपुर भाजपा के पूर्वी-उत्तर-दक्षिणी व रेलवे मण्डलों में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मण्डल स्थित प्रदेश,जिला, मण्डल, शक्तिकेन्द्र व बूथ स्तरीय सेंकडो की संख्या में कार्यकर्ता सम्मिलित हुये।

प्रशिक्षण मुख्य रूप से सात विषयों पर आधारित रही जिसमे प्रमुख रूप से
●वैचारिक अधिष्ठान
●बूथ प्रबंधन
●कार्यविस्तार
●इतिहास एव विकास
● सोशल मीडिया, ए-आई,नमो ऐप्प
●कार्य पद्धति
● अपनी सरकार की उपलब्धियां एव क्रियान्वयन
प्रमुख विषय रहे।

उक्त प्रशिक्षण हेतु भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व अनुभवी कार्यकर्ताओंको वक्ता के रूप में जिम्मेदारी मिली थी।
इसी कड़ी में बतौर वक्ता बिलासपुर विधायक पूर्व मंत्री श्री अमर अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विधायक बिल्हा श्री धरमलाल कौशिक, प्रांत संयोजक विश्व संवाद केंद्र श्री प्रफुल्ल शर्मा, भाजपा प्रदेश मंत्री भाजपा श्रीमती हर्षिता पाण्डेय, जिला अध्यक्ष भाजपा शहर श्री दीपक सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा ग्रामीण श्री मोहित जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष भाजपा श्री अजीत सिंह भोगल, जिला महामंत्री श्री सोमेश तिवारी व श्री प्रदीप कौशिक, नगर निगम बिलासपुर महापौर श्रीमती पूजा विधानी, बिलासपुर जिला सम्पर्क प्रमुख श्री पूर्णेदु भट्ट
द्वारा प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण शिविर में वक़्ता के रूप में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल जी ने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी विचारधारा आधारित राजनीतिक दल है,राष्ट्र प्रथम की अवधारणा से प्रेरित हमारी पार्टी का अधिष्ठान सिद्धान्तों में है, किसी परिवार या वंश जाति अथवा मजहब में नही, राष्ट्र प्रथम,पार्टी नेक्स्ट, स्वयं अतिंम की भावना से हम अभिप्रेत है। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, एकात्म मानवदर्शन, पंच निष्ठाएं-राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय एकात्मता, लोकतंत्र, शोषणमुक्त एव समता युक्त समाज की स्थापना, सकारात्मक ’पंथ निरपेक्ष अर्थात सर्वधर्म समभाव एव मूल्य आधारित राजनीति और आर्थिक राजनीतिक विकेंद्रीकरण प्रमुख है।“
बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी का कहना है कि “प्रत्येक संगठन एक लक्ष्य को लेकर प्रारंभ होता है,उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए संगठन के सुचारू संचालन के लिए एव अनुशासन बनाये रखने हेतु एक सफल कार्यपद्धति की आवश्यकता होती है। भारतीय जनता पार्टी के विशाल संगठन के संचालन,कार्यकर्ताओं का विकास,परस्पर समन्वय, आत्मीयता एवं पारिवारिक भाव के साथ कार्य करना हमारी कार्यपद्धति है। आप सभी प्रशिक्षु कार्यकर्ताओ से आग्रह है पार्टी विचारधारा व नीतियों के साथ कन्धे से कंधा मिला कर साथ चले।“
भाजपा प्रदेश मंत्री हर्षिता पाण्डेय जी ने कहा कि “प्रशिक्षण में सभी महत्वपूर्ण बिंदु आत्मसात करने और कुशल संगठन व राजनीतिक जीवन के लिए अति अनिवार्य है आज की तिथि में स्वयं व संगठन को सोशल मीडिया व ऐ-आई से जोड़े रखने व इसके क्रियान्वयन को समझना आति आवश्यक है जिसमे सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गण प्रशिक्षित अवश्य रहे।
कार्यक्रम का संचालन मण्डल अध्यक्षो व मण्डल महामंत्री, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ द्वारा किया गया
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण कश्यप, शैलेन्द्र यादव, देवेन्द्र पाठक, राकेश लालवानी, मनोज सोनी, एस.श्रीनिवास राव सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
