शिवरीनारायण में अवैध धर्मांतरण का आरोप , बिना अनुमति प्रार्थना सभा पर पुलिस कार्रवाई, आयोजक गिरफ्तार

शशि मिश्रा


जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम बिलारी में बिना अनुमति प्रार्थना सभा आयोजित करने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 एवं 135(3) के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार, बिलारी निवासी रविकुमार साहु (52) अपने घर में अन्य धर्म अपनाने के लिए लोगों को बुलाकर प्रार्थना सभा आयोजित कर रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां घर के अंदर 15-20 महिला-पुरुषों की मौजूदगी में सभा चल रही थी।
मामले को साम्प्रदायिक सौहार्द्र से जुड़ा मानते हुए पुलिस ने तत्काल प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की और आरोपी को हिरासत में लिया। बाद में वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर उसे तहसील न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!