

बिलासपुर। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने पूर्वी मंडल के विभिन्न वार्डों और मोहल्लों में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने हेमू नगर, विवेकानंद नगर, शहीद भगत सिंह नगर, इंदिरा नगर तथा शांति अपार्टमेंट टिकरापारा क्षेत्र के प्रबुद्धजनों एवं स्थानीय नागरिकों से आत्मीय मुलाकात कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी साझा की और सरकार के कार्यों पर लोगों की प्रतिक्रिया जानी।
जनसंपर्क अभियान के दौरान विधायक अमर अग्रवाल ने नागरिकों से सीधे संवाद करते हुए केंद्र सरकार द्वारा पिछले 12 वर्षों में किए गए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं, गरीब कल्याण कार्यक्रमों, सुशासन और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लगातार प्रयास किया गया है। अपने कार्यकर्ताओं के साथ विधायक अमर अग्रवाल ने यह सब सर पर पौधारोपण भी किया।

इस अवसर पर नगर पालिका निगम की महापौर पूजा विधानी, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह,पूर्वी मण्डल अध्यक्ष राकेश लालवानी मंडल प्रभारी प्रवीन सेन, शेखर पाल, आशुतोष शर्मा, मोती गंगवानी, शीनू राव, वल्लभ राव, सुब्रत दत्ता, दिनेश देवांगन, नितिन छाबड़ा, विकास सलूजा, राहुल सिंह, देवाशीष दत्ता, लोकेश्वरी राठौर, रूपेश यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे गरीब कल्याण, आवास, स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, आधारभूत संरचना विकास तथा सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी उपलब्धियों की जानकारी नागरिकों को दी। वहीं क्षेत्रवासियों ने भी अपने सुझाव और विचार साझा किए, जिन्हें जनप्रतिनिधियों ने गंभीरता से सुना।
जनसंपर्क अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और नागरिकों के साथ संवाद स्थापित करने का प्रयास किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों पर अपने अनुभव साझा करते हुए अभियान की सराहना की।
