बिलासपुर: पान ठेला और चाय दुकान में चोरी, 7 नाबालिग पकड़ाए


बिलासपुर के तारबाहर थाना क्षेत्र में पान ठेला और चाय दुकान में चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गए 115 पैकेट सिगरेट, 18 पैकेट गुटखा पाउच और 300 रुपये नगद बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, 22 मार्च 2026 को प्रार्थी मनोज कुमार कुर्रे ने थाना तारबाहर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि व्यापार विहार स्थित रामा पार्ट के पास उनके टी-स्टॉल पान ठेला और हरदास चाय दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने सामान और नगदी पार कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ नाबालिग बच्चे चोरी का सामान लेकर घूम रहे हैं। पुलिस टीम ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। बालकों ने यह भी कबूल किया कि वे थाना तोरवा, सिटी कोतवाली और सिविल लाइन थाना क्षेत्रों में भी चोरी की वारदातों में शामिल रहे हैं।
पुलिस ने सभी नाबालिगों के खिलाफ विधिवत कार्रवाई करते हुए उन्हें बाल न्यायालय में पेश कर दिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!