लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, एक आरोपी हिरासत में; अन्य की तलाश जारी

यूनुस मेमन


बिलासपुर। जिले के कोटा थाना क्षेत्र में मारपीट की एक गंभीर घटना में 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, करगी खुर्द कोरी पारा निवासी मोहन पांडे (52), जो वर्तमान में गनियारी भादम में रह रहे थे, के साथ आरोपी राजा राम साहू (21) और उसके साथियों ने मिलकर लाठी-डंडों और हाथ-मुक्कों से जमकर मारपीट की। इस हमले में मोहन पांडे की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी राजा राम साहू को हिरासत में ले लिया है। वहीं, वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दबिश दी जा रही है।


इस घटना में शरद कौशिक, निवासी गनियारी, भी घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर एफएसएल (फॉरेंसिक) टीम की मौजूदगी में साक्ष्य जुटाने और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल है, वहीं पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!