

कहने को तो वह वकील के अलावा जिम ट्रेनर और बाउंसर भी था। शरीर से बेहद मजबूत लेकिन एक साधारण से युवक ने एक झटके में उसकी जान ले ली।
वकील जिस बदमाश का केस लड़ रहा था उसी ने उसकी हत्या कर दी। बिलासपुर के अधिवक्ता निखिल गोस्वामी अपराधी प्रवृत्ति के युवक भोला मानिकपुरी का केस लड़ रहा था। इसी दौरान भोला की पत्नी से उसका अफेयर हो गया। इसी नाराजगी में भोला ने घात लगाकर वकील को मार डाला।

गुरुवार रात वकील अपने दोस्त के साथ किसी काम से बाहर निकाला था। हमले के बाद उसका दोस्त मौके से भाग निकला। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है ।
बिलासपुर के कोनी का रहने वाला 27 वर्षीय निखिल गोस्वामी जिम संचालक है, साथ ही वह एमिगोस बार में बाउंसर का भी काम करता था। काम के सिलसिले में उसने किराए का मकान ले रखा था। निखिल गोस्वामी पेशे से वकील भी था, जो अपराधी प्रवृत्ति के युवक भोला मानिकपुरी का केस लड़ रहा था। इस बीच निखिल की जान पहचान भोला की पत्नी से हुई और दोनों के बीच कथित रूप से अफेयर हो गया। बताते हैं कि काफी समय से दोनों के बीच बातचीत नहीं थी, लेकिन भोला को शक था कि दोनों का अफेयर अब भी जारी है। गुरुवार शाम जब निखिल अपने दोस्त के साथ बाहर निकाला तो पहले से घात लगाए बैठे भोला ने पहले तो निखिल के आंखों में मिर्च पाउडर झोंका और फिर पत्थर मारकर उसका सर फोड़ दिया । गंभीर रूप से घायल निखिल को अस्पताल लाया गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

