
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की जिला बिलासपुर शहर इकाई के पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष , प्रदेश महामंत्री संगठन के मार्गदर्शन, संभाग एवं जिला प्रभारियों के निर्देश तथा भाजपा जिला बिलासपुर शहर कोर ग्रुप के निर्णय के आधार पर की गई।
सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं भाजपा बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष की अनुशंसा पर जिला संयोजक अमित चतुर्वेदी ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की।
घोषित कार्यकारिणी में अमित चतुर्वेदी को जिला संयोजक, विनोद चावला एवं कृष्ण कुमार साहू को जिला सहसंयोजक बनाया गया है। शत्रुघ्न जैसवानी को कोषाध्यक्ष, अमित बजाज को जिला कार्यालय प्रभारी तथा फुलमनी चंद्राकर को जिला कार्यालय सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी प्रकार कोमल सिंह को जिला कार्यक्रम प्रभारी, श्यामसुंदर सन्नाट को कार्यक्रम सह-प्रभारी, रशीद उल्ला खान को मीडिया प्रभारी तथा शुभम तिवारी को मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। सोशल मीडिया प्रभारी का दायित्व कृष्ण कुमार साहू तथा सह-प्रभारी का दायित्व धर्मेंद्र पाण्डेय को सौंपा गया है।
इसके अलावा विभिन्न मंडलों और विधानसभा क्षेत्रों से 12 सदस्यों को जिला कार्यसमिति में शामिल किया गया है। इनमें प्रकाश त्रिवेदी, पूजा खत्री, सुनील पाण्डेय, आर्यन निर्मलकर, पवन अग्रवाल, प्रिया संतवानी, हरि नायडू, रामायण नेताम, सूरज देवांगन, राजकुमार साहू, लालजी साहू तथा छहुरा यादव के नाम शामिल हैं।
नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों को पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकर्ताओं ने नई टीम के गठन पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं।

