आंख में मिर्ची डाल जिम संचालक की हत्या, अवैध संबंध के शक में वारदात

बिलासपुर/कोटा। कोटा क्षेत्र के ग्राम पथर्रा में गुरुवार रात एक जिम संचालक और बार बाउंसर सप्लायर की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कोनी निवासी निखिल गोस्वामी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी भोला मानिकपुरी ने पहले निखिल की आंखों में मिर्च पाउडर फेंका और फिर उसके सिर पर भारी पत्थर से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

गंभीर रूप से घायल निखिल को पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में सिम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह एक शादीशुदा महिला से कथित संबंध और उससे उपजी रंजिश बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही एएसपी मधुलिका सिंह, एसडीओपी नुपूर उपाध्याय और एसीसीयू टीम मौके पर पहुंची। कोटा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!