कोरी डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत

शशि मिश्रा

बिलासपुर। कोटा क्षेत्र स्थित कोरी डेम में रविवार को नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची तथा काफी मशक्कत के बाद युवक का शव पानी से बाहर निकाला गया।

पुलिस के अनुसार राजकिशोर नगर निवासी शोएब शेख (21) पिता अब्दुल कय्यूम अपने दोस्तों अफजल अहमद और जैनुल आबेदिन के साथ रविवार को घूमने के लिए कोरी डेम गया था। दोपहर में तीनों डेम में नहाने उतरे। इसी दौरान शोएब गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह कुछ ही देर में पानी में लापता हो गया।

घटना की जानकारी मिलने पर कोटा पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई। लंबे समय तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद शोएब का शव डेम से बाहर निकाला गया।

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शाम होने के कारण रविवार को शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। घटना के बाद परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!