
शशि मिश्रा
लोरमी। वनाचंल के ग्राम तिलईडबरा में अचानक छत का प्लास्टर गिरने से 3 लोग चोटिल हो गए। मामले पर संज्ञान लेते हुए बीईओ मनीषा पाटले त्वरित एक्शन में आईं शास हायर सेकेंड्री खुड़िया प्राचार्य व छपरवा समन्यवक की संकुल स्तरीय जांच टीम गठित कर मामले में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। मामले में स्कूल के प्राधान पाठक कृष्णभान सिंह को नोटिस जारी किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर 1:30 बजे बच्चे खाना खाने के बाद शाला परिसर के बरामदे में खेल रहे थे, इसी दौरान छत से पपड़ी का टुकड़ा गिरा, जिसमें बच्चों को मामूली चोट आई। इस पर प्रधान पाठक तत्काल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए स्कूल के शिक्षक ने भवन के जर्जर हिस्सों से प्लास्टर गिराया। वर्तमान में शाला का संचालन शिक्षक के घर में किया जा रहा है। मामले से बीईओ व डीईओ जिला
प्रशासन को अवगत कराया गया। गौरतलब हो कि, कलेक्टर व विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूल प्रारंभ के समय से ही समस्त शिक्षकों को जर्जर भवन में शाला संचालन नहीं करने को लेकर पूर्व में ही निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद ऐसी लापरवाही कई सवाल खडे करती है।
