बिलासपुर में ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्ती, 913 चालकों पर कार्रवाई; वाहन नहीं छुड़ाने पर होगी नीलामी, इधर नशे में धुत्त मिला आरक्षक


बिलासपुर। शहर में सड़कों पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। जनवरी से अब तक 913 वाहन चालकों को ड्रिंक एंड ड्राइव करते पकड़ा गया है। सभी के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई है।
यातायात पुलिस के अनुसार चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी संख्या में वाहन जब्त किए गए हैं। हालांकि, कई वाहन मालिक भारी जुर्माने और न्यायालयीन प्रक्रिया के कारण अपनी गाड़ियां छुड़ाने नहीं पहुंच रहे हैं।
इस स्थिति को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर यातायात पुलिस ने सख्त चेतावनी जारी की है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जो वाहन मालिक न्यायालय में उपस्थित होकर अपने वाहन की सुपुर्दगी नहीं लेंगे, उनके वाहनों की नियमानुसार नीलामी कर दी जाएगी।


नशे में मिला वर्दीधारी आरक्षक


इसी बीच शहर के पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। एक आरक्षक नशे की हालत में हनुमान प्रतिमा के पास बेंच पर पड़ा मिला। वह वर्दी में था, लेकिन उसकी नेम प्लेट गायब थी।
सूचना मिलने पर थाना पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और आरक्षक को उठाकर सुरक्षित उसके घर पहुंचाया। बताया जा रहा है कि संबंधित आरक्षक पुलिस लाइन में पदस्थ है।
पुलिस की सख्ती जारी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सड़क हादसों को रोकने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह आम नागरिक हों या वर्दीधारी कर्मचारी।

एक ओर जहां पुलिस आम नागरिकों पर सख्ती कर रही है, वहीं वर्दीधारी कर्मियों की इस तरह की घटनाएं व्यवस्था पर सवाल भी खड़े करती हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि पुलिस विभाग आंतरिक अनुशासन पर भी उतनी ही कड़ाई से कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!