
शशि मिश्रा
लापरवाही वाहन चलाते हुए हाइवा चालक ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे 16 वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई एवं दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मानसी केवर्त अपनी मां और भाई के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर तखतपुर से अपने घर पड़रिया जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार हइवा सीजी 10 बीआर 6183 ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, मानसी केवर्त ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में मानसी की मां और भाई दोनों गंभीर रूप घायल हो गई, जिन्हें इलाज के लिए तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। पुलिस ने प्रार्थी राघवेंद्र कैवर्त की रिपोर्ट पर हाइवा चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 105, 125 ए, 281 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया।
