ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर राखड़ से भरा हाइवा पलटा

शशि मिश्रा

अनियंत्रित ट्रेलर सड़क पर पलट गया। सुबह सड़क पर भीड़ नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया है। सरकण्डा पुलिस के अनुसार, बुधवार की सुबह 5 बजे होटल डाउन टाउन के पास राखड़ से भरा ट्रेलर क्रमांक सीसजी 04 पीजी, 7502 का ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर पलट गया। सड़क पर राखड़ फैल जाने से आवागमन बाधित हो गया था। सुबह ट्रैफिक कम होने से बड़ा हादसा होने से टल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जेसीबी की मदद से सड़क में फैले राखड़ को हटाया गया। वहीं क्रेन से ट्रेलर को सड़क किनारे किया गया। उसके बाद आवागमन शुरू हो पाया है। ज्ञात हो कि उस मार्ग में दिन में ट्रैफिक का दवाब अधिक होता है। ऐसे में उक्त ट्रेलर के पलटने पर बड़ा हादसा हो सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!