कक्षा बारहवीं के छात्र ने कमरे में लगाई फांसी

शशि मिश्रा

बिलासपुर। कक्षा बारहवीं के छात्र ने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मोबाइल में जब्त कर जांच में जुट गई है। सिविल लाइन थाना के प्रधान आरक्षक विजय त्रिपाठी ने बताया, गौरेला दर्री निवासी मुकेश सारथी पिता संतराम सारथी 17 साल मंझवापारा में किराए के रूम में रहकर कक्षा बारहवीं की पढ़ाई कर रहा था। बुधवार की सुबह उनके रूम का दरवाजा नहीं खुला तो चाल में रहने वाले युवकों ने आवाज लगाई। उसके बाद भी दरवाजा नहीं खुलने पर युवकों ने मकान लेको सूचना दी।

मकान ले दरवाजे के पोल से देखा तो मुकेश फांसी पर लटका हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी दरवाजा तोड़कर अंदर गए। उसके बाद शव फंदा से उतारकर मरच्यूरी में रखवा दिया है। अगल बगल रूम में रहने वाले युवकों ने बताया, रात में वह मोबाइल में बात कर रहा था। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर जांच में जुट गई है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!