

सारंगढ़ बिलाईगढ़
रिपोर्टर- बनवारी लाल केवट

ग्राम पंचायत देवरहा में राज्य सरकार के सलाहकार, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सुश्री मोनिका सिंह द्वारा गांव की महिलाओं एवं नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने हेतु एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सूखा एवं गीला कचरा पृथक्करण के महत्व को विस्तारपूर्वक समझाया गया तथा दैनिक जीवन में इसके सही उपयोग के तरीकों पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम के दौरान सुश्री मोनिका सिंह ने बताया कि सूखा और गीला कचरा अलग-अलग रखने से न केवल पर्यावरण स्वच्छ रहता है, बल्कि कचरा प्रबंधन भी आसान हो जाता है। उन्होंने ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने एवं अपने आस-पास के वातावरण को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत कार्यालय से श्री लक्ष्मी प्रसाद आशीष एवं बिलाईगढ़ जनपद पंचायत से श्री निमिष कुमारभी उपस्थित रहे। साथ ही ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव एवं गांव के गणमान्य नागरिकों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनाया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित नागरिकों ने स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने तथा सूखा-गीला कचरा अलग-अलग रखने का संकल्प लिया।
