ट्रांसफार्मर में आई खराबी के चलते घंटों बंद रही बिजली

शशि मिश्रा

राजकिशोर नगर स्थित गार्डन सिटी कॉलोनी में बिजली व्यवस्था को लेकर लोगों का गुस्सा फूट रहा है। कॉलोनी में आठ दिनों के भीतर दो ट्रांसफार्मर खराब हो चुके हैं। सैकड़ों परिवार भीषण गर्मी और अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।

गार्डन सिटी कॉलोनी के रहवासियों का कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद दूसरा ट्रांसफार्मर बदला गया लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण इस ट्रांसफार्मर में भी अतिरिक्त भार डालकर बिजली आपूर्ति की जा रही थी, लेकिन दो दिन के भीतर ही ट्रांसफार्मर जल गया। खास बात यह है कि क्षेत्र में लोड इस कदर बढ़ चुका है कि आए दिन ट्रांसफार्मर और खंबों में आग

लगने की नौबत आती है। बीती रात भी कॉलोनी की बिजली व्यवस्था ठप हो गई है। गर्मी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों का कहना है कि बिजली विभाग को कई बार शिकायत की गई, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया गया। लोगों ने जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने और नियमित बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। वहीं कॉलोनीवासियों ने चेतावनी दी है कि जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। फिलहाल गार्डन सिटी कॉलोनी के लोग बिजली बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!