नशेड़ी कार चालक की लापरवाही से हादसा, दुर्घटना में दो बाइक सवार हुए घायल, एक की हालत गंभीर

शशि मिश्रा

नशे में कार चला रहे चालक द्वारा अचानक कार मोड़ने से तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार उससे टकराकर उछलकर सड़क पर गिर गए। एक युवक को गंभीर रूप से चोट आई है। उसे निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।

सिविल लाइन पुलिस के अनुसार, 15 जून की शाम 5 बजे नर्मदा नगर की ओर से कार क्रमांक सीजी 11 बीडी, 2543 का चालक तेज रफ्तार से जा रहा था, उसने अचानक सांई मंदिर की ओर कार को मोड़ दिया, जिससे सामने से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक क्रमांक एमएच 35 एक्यू, 2907 में सवार दो युवक कार से टकराकर उछलकर सड़क पर गिरे। हादसे में एक युवक को गंभीर चोट आई है। वहीं कार सड़क किनारे लगे बोर्ड के खंभे से टकराकर रूक गई।

हादसे के बाद चौराहे पर ट्रैफिक जाम हो गया। सूचना मिलते ही डायल 112 के द्वारा गंभीर रूप से घायल युवक सूर्यकात डोय पिता कृष्णा डोय 31 वर्ष गोंदिया महाराष्ट्र को पास के निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक नशे में था और किसी को टक्कर मारकर तेज रफ्तार से भाग रहा था। पुलिस ने कार जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!