रतनपुरः बीच बचाव करने वाले पर ही चाकू से हमला… युवक घायल, पुलिस अपराध दर्ज कर जुटी जांच में

शशि मिश्रा

बिलासपुर – जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खैरखंडी में आपसी

विवाद के दौरान एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी जयकिशन केंवट, जो पेशे से ट्रक ड्राइवर है, 16 मार्च 2026 की रात करीब 8:30 बजे महेश्वर केंवट के घर पर मौजूद था। वहां कुछ लोग मनीष केंवट की मां के संबंधों को लेकर आपस में चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और मनीष के पिता केशव केंवट तथा महेश्वर के बीच मारपीट शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि जयकिशन बीच-बचाव करने पहुंचा, तभी आरोपी मनीष केंवट ने उसे मां-बहन की गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और अपने पास रखे धारदार चाकू से उस पर हमला कर दिया। हमले में जयकिशन के सीने के बाईं ओर और कंधे के नीचे गंभीर चोट आई, जिससे वह लहूलुहान हो गया। घटना के दौरान मौजूद महेश्वर केंवट और कृष्णा केंवट ने बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया। घायल जयकिशन ने घटना की रिपोर्ट रतनपुर थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी मनीष केंवट के खिलाफ धारा 118(1), 296 और 351 (3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!