
शशि मिश्रा
बिलासपुर। दवाई लेने मेडिकल दुकान गए आटो चालक पर दो लोगों ने हंसिया से जानलेवा हमला कर दिया है। पुलिस ने दोनों हमलावरों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। सरकण्डा पुलिस के अनुसार, मोपका निवासी आटो चालक विष्णु ध्रुव पिता गणेश राम ध्रुव 3 मार्च को दवाई लेने के लिए चौक के मेडिकल स्टोर गए थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर सोमनाथ शर्मा, महिला आशिकी ध्रुव गाली गलौज करने लगे। सोमनाथ ने टंगिया से फेककर मारा हट जाने से बच गए। उसके बाद आशिकी ध्रुव ने हंसिया से हमला किया। उन्हें इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया था। छुट्टी होने पर 6 मार्च को उन्होने घटना की रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट पर हमलावर आशिकी ध्रुव, सोमनाथ शर्मा के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।
