भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति घोषित, विज्जु राव और पल्लव धर को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी


रायपुर/ बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ की नई प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से की गई है। प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मारकण्डेय ने 9 मार्च 2026 को इसकी आधिकारिक सूची जारी की।
घोषित सूची में विभिन्न पदाधिकारियों और प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई है। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को कार्यसमिति में स्थान दिया गया है।
इस सूची में पल्लव धर को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए बिलासपुर संभाग का सहप्रभारी बनाया गया है। वहीं संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे विज्जु राव को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। इन नियुक्तियों को संगठन के विस्तार और क्षेत्रीय स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
प्रदेश कार्यसमिति में कई अन्य पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी गई है, जिनमें सहसंयोजक, कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी, संवाद प्रमुख और कार्यक्रम योजना प्रभारी जैसे पद शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश के सभी संभागों के लिए प्रभारी और सहप्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों का प्रभावी संचालन किया जा सके।
भाजपा द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। पार्टी नेताओं ने उम्मीद जताई है कि नई टीम झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में संगठन को और अधिक मजबूत करने के साथ-साथ जनसंपर्क और जनसेवा के कार्यों को गति देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!