युवक के साथ मारपीट कर चाकू से हमला, सिम्स में भर्ती

शशि मिश्रा

बिलासपुर। पुरानी रंजिश में बदमाश ने एक युवक के साथ मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हमलावर के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। सकरी पुलिस के अनुसार, अटल आवास निवासी आरब घोसले पिता शिव घोसले 26 फरवरी की सुबह 9.45 बजे काम स्कूटी से शनिचरी बाजार जाने निकला था। अटल आवास अनमोल किराना दुकान के पास आकास साहू उन्हें मिला। पुरानी रंजिश को लेकर आकाश साहू उसके साथ गाली गलौज करने लगा। उसने गाली देने से मना किया तो आकाश साहू ने मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया। चाकूबाजी की वारदात से अटल आवास में हड़कंप मच गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए और घायल आरब को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। पिता शिव घोसले ने घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट पर हमलावर आकाश साहू के खिलाफ बीएनएस की धारा 115, 2, 296, 351, 3 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है। पुलिस हमलावर को नहीं पकड़ पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!