क्रेडिट कार्ड के नाम पर युवक से 1 लाख 98 हजार की ठगी

शशि मिश्रा

बिलासपुर। बिना क्रेडिट कार्ड के युवक के नाम पर उनके बैंक खाते से 1 लाख 98 हजार रुपए ट्रांसफर कर आनलाइन ठगी कर ली गई है। पुलिस अपराध कायम कर जांच में जुट गई है। सरकण्डा पुलिस के अनुसार, खमतराई अशोक नगर निवासी राजाराम साहू पिता मेलनराम साहू ने रिपोर्ट लिखाई। 14 जनवरी को उनके दोस्त कामता प्रसाद कश्यप के द्वारा उनके बैंक एकाउंट में 2 लाख रुपए लोन को क्लोज करने के लिए पैसा डाला गया था। राजराम साहू ने उन्हें फोन कर पैसा ट्रांसफर करने की जानकारी दी। उस दौरान वह लंच कर रहे थे, जिसके कारण 20 मिनट बाद रुपए चेक कर लोन में डालने का प्रयास किए तो पता उनके बैंक खाते से क्रेडिट कार्ड के नाम से 1 लाख 98 हजार रुपए दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर कर लिया गया है, जबकि उनके द्वारा क्रेडिट कार्ड नहीं बनवाया गया है। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट पर अज्ञात मोबाइलधारक के खिलाफ बीएनएस की धारा 318, 4 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!