चोर जेवर, मोबाइल नकद लेकर भागा, मकान मालकिन ने नींद खुलने पर आवाज लगाई तो चोर जेवर, मोबाइल, नकद रकम चोरी कर भाग निकला।

शशि मिश्रा

चकरभाठा पुलिस के अनुसार, आवासीय परिसर के बगल में हिरीं माइंस निवासी जयशंकर कश्यप ने रिपोर्ट लिखाई। 24 फरवरी को वे सब्जी बेचने सकरी बाजार गए थे। रात 12.10 बजे वे घर गए तो उनकी पत्नी रीना कश्यप ने बताया कि रात 11 बजे घर का दरवाजा खुला
छोड़कर वे बच्चों के साथ कमरे में गईं। उनकी सास आंगन में सोई थीं। रात 11.50 बजे आवाज सुनकर उनकी नींद खुली तो अज्ञात व्यक्ति आलमारी का दरवाजा खोलता दिखा, आवाज लगाने पर वह भाग गया। चेक करने पर आलमारी में 2 पर्स नहीं थे। कमरे के बाहर निकलने पर दीवार के पास दोनों पर्स पड़े हुए मिले। उसमें रखे दो नग मोबाइल, सोने के टाप्स, 28 हजार रुपए की चोरी हो गई थी। पुलिस ने श्री कश्यप की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!