अड्डेबाजों पर सिरगिट्टी पुलिस की सख्त कार्रवाई, 6 गिरफ्तार


बिलासपुर। थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों पर जमावड़ा लगाकर राहगीरों को परेशान करने वाले अड्डेबाजों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, लड़ाई-झगड़े की घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक भीड़ लगाकर अशांति फैलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) और नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक किशोर के नेतृत्व में टीम गठित कर सघन बाइक पेट्रोलिंग की गई।
पेट्रोलिंग के दौरान छह युवकों को सार्वजनिक स्थानों पर जमावड़ा लगाकर अशांति फैलाने की आशंका में हिरासत में लिया गया। सभी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।


गिरफ्तार आरोपियों में सगर सिंह (18), रजत दुबे (23), रितिक दुबे (24), इरफान खान उर्फ बघीरा (19), मनोज पटेल (31) एवं राज लाल सिंह मरावी (22) शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!