बंगाली उच्चतर माध्यमिक शाला के जीर्णोद्धार का लोकार्पण, वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया


बिलासपुर। शहर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था बंगाली उच्चतर माध्यमिक शाला में गुरुवार को जीर्णोद्धार के बाद लोकार्पण एवं वार्षिक उत्सव समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महान समाज सुधारक ईश्वर चंद्र विद्यासागर की प्रतिमा का विधिवत अनावरण भी किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विधायक अमर अग्रवाल रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर पूजा विधानी और पार्षद प्रकाश यादव उपस्थित थे। अतिथियों ने विद्यालय के जीर्णोद्धार कार्य की सराहना करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक पहल बताया।


समारोह का आयोजन बंगाली एसोसिएशन के महासचिव देवाशीष लाल्टू घोष, अध्यक्ष नोनि गोपाल चक्रवर्ती एवं उपाध्यक्ष सिद्धार्थ भट्टाचार्य के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान महा-कोषाध्यक्ष बबला गांगुली, विद्यालय कोषाध्यक्ष सुमन दत्ता, पूजा सचिव उत्तम डे, क्रीड़ा सचिव तपन मजुमदार, सांस्कृतिक सचिव अनुपम सरकार, मेला सचिव प्रोशांत सेनगुप्ता, पुस्तकालय सचिव रजत सरकार, सुदीप मजुमदार, दीपक सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और अभिभावक उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनकी अतिथियों ने सराहना की। अंत में सचिव पार्थो साहा ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में विद्यालय के विकास और शिक्षा गुणवत्ता को लेकर भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!