बिलासपुर में गूंजेगा स्वराज का स्वर, ‘जाणता राजा’ का भव्य मंचन 13 से 15 फरवरी तक, छत्रपति शिवाजी महाराज की जीवनी पर आधारित भव्य महानाट्य का उपमुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ


बिलासपुर, 12 फरवरी 2026/छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के तत्वावधान में शिवाजी महाराज पर केंद्रित भव्य महा नाट्य का आयोजन 13 से 15 फरवरी तक पुलिस मैदान बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा। महानतय के शुभारंभ अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव सहित विधायक सर्व श्री अमर अग्रवाल, श्री धरम लाल कौशिक, श्री सुशांत शुक्ला मौजूद रहेंगे।
राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्वविजय सिंह तोमर ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज केवल इतिहास के पन्नों तक सीमित व्यक्तित्व नहीं, बल्कि भारत के आत्मगौरव, स्वाभिमान और साहस के जीवंत प्रतीक हैं। स्वराज के संस्थापक शिवाजी महाराज के अद्वितीय जीवन, संघर्ष और जनकल्याण की भावना को सजीव रूप में प्रस्तुत करने वाला विश्वप्रसिद्ध ऐतिहासिक महानाट्य “जाणता राजा” बिलासपुर की धरती पर 13 से 15 फरवरी तक मंचित होने जा रहा है।
“जाणता राजा” केवल एक नाट्य प्रस्तुति नहीं, बल्कि स्वराज, शौर्य, न्याय और जनभावना का सशक्त संगम है। यह मंचन दर्शकों को शिवाजी महाराज के जीवन प्रसंगों से जोड़ते हुए उन्हें राष्ट्रभक्ति, आत्मसम्मान और सामाजिक एकता का संदेश देता है। भव्य सेट, सजीव दृश्यांकन और प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से यह महानाट्य बच्चों में संस्कार, युवाओं में दिशा और समाज में सकारात्मक चेतना जागृत करता है। छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग ने समाज के सभी वर्गो ग्रामीण एवं शहरी नागरिकों, महिलाओं, युवाओं, वरिष्ठजनों, श्रमिकों, किसानों एवं व्यापारियो से सपरिवार इस ऐतिहासिक प्रस्तुति में शामिल होकर इसे जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया है आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज हर उस व्यक्ति की प्रेरणा हैं, जो न्याय, स्वाभिमान और जनकल्याण में विश्वास रखता है। “जाणता राजा” उनके विचारों को केवल प्रदर्शित नहीं करता, बल्कि उन्हें आत्मसात करने का अवसर देता है। उन्होंने बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ की जनता से आग्रह किया कि वे अपने परिवार और समाज के साथ इस ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!