पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची नाबालिग निकली 8 माह की प्रेग्नेंट, उसका सौतेला पिता ही निकला उसके बच्चे का बाप

रिश्तो को कलंकित करने वाली एक घटना सामने आई है। चकरभाटा थाना क्षेत्र में रहने वाली 14 वर्षीय छात्रा रायपुर , अभनपुर के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती थी। बीते रविवार शाम उसके पेट में अचानक तेज दर्द हुआ तो हॉस्टल की वार्डन उसे लेकर अस्पताल पहुंची। जांच के बाद डॉक्टर ने जो बताया वह सुनकर वार्डन के होश उड़ गए। दरअसल जो खुद बच्ची थी उसके गर्भ में 8 माह का शिशु पल रहा था। उसी दिन छात्रा ने अस्पताल में नवजात को जन्म दिया। 14 साल की छात्रा न केवल नाबालिग थी, जाहिर है उसका विवाह भी नहीं हुआ था। ऐसे में उसके गर्भवती होने को लेकर मामला दर्ज हुआ।

अस्पताल से मेमो चकरभाठा थाना भेजा गया। थाने ने जांच शुरू की तो जो जानकारी निकल कर सामने आई उससे सब हैरान रह गए। दरअसल नाबालिग किशोरी अपने सौतेले पिता के साथ रहती थी। इसी नराधम ने अपनी सौतेली बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया था और लगातार उसके साथ अनाचार किया। इस वजह से वह प्रेग्नेंट हो गई। दोनों ने ही यह बात किसी को नहीं बताई लेकिन यह राज आखिरकार राज ना रह सका। चकरभाटा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत जुर्म दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!