C-TET व उप अभियंता परीक्षा के चलते शहर में यातायात दबाव की आशंका, प्रशासन ने की नागरिकों से सहयोग की अपील


बिलासपुर।
शहर में रविवार 8 फरवरी 2026 को C-TET परीक्षा एवं उप अभियंता भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। ये परीक्षाएं शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में संपन्न होंगी, जिसमें जिले सहित अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के शामिल होने की संभावना है।
परीक्षार्थियों के आगमन और वापसी के दौरान शहर के नदी पुलों, संकीर्ण मार्गों, प्रमुख सड़क क्रॉसिंग, चौक-चौराहों एवं अत्यधिक व्यस्त आवागमन वाले क्षेत्रों में यातायात दबाव की स्थिति बन सकती है। इसे देखते हुए प्रशासन ने आम नागरिकों से सतर्कता बरतने और सहयोग की अपील की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा का समय प्रातः 9:30 बजे से 12:00 बजे तक, 11:00 बजे से 1:15 बजे तक तथा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित है। इन समयावधियों में परीक्षा केंद्रों के आसपास विशेष भीड़ और ट्रैफिक दबाव रहने की संभावना है।
प्रशासन ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अनावश्यक रूप से इन मार्गों का उपयोग न करें और वैकल्पिक रास्तों का चयन करते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचें, ताकि परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
साथ ही वाहन चालकों से संयमित और धैर्यपूर्वक वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!