शिक्षा से सशक्तिकरण की ओर कदम, मुस्लिम एजुकेशन वेलफेयर बिलासपुर का मेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम 5 फरवरी को…

बिलासपुर। शिक्षा को आसान, प्रभावी और लक्ष्यपरक बनाने की दिशा में मुस्लिम एजुकेशन वेलफेयर बिलासपुर द्वारा आगामी 5 फरवरी को शिक्षा के क्षेत्र में एक विशाल मेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम विशेष रूप से कक्षा 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए रखा गया है, ताकि वे कम समय में बेहतर ढंग से परीक्षा की तैयारी कर सकें। इस प्रशिक्षण सत्र के मुख्य वक्ता शेख़ ज़ाकिर हुसैन, अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त इंटरनेशनल ट्रेनर एवं मोटिवेशनल स्पीकर होंगे। वे विद्यार्थियों को पढ़ाई को सरल बनाने के व्यावहारिक तरीके, समय प्रबंधन, परीक्षा में तनाव से निपटने के उपाय तथा कम समय में अधिक परिणाम हासिल करने के प्रभावी गुर सिखाएंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता दिलाना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के भीतर आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक सोच को विकसित करना भी है। आयोजकों के अनुसार यह प्रशिक्षण सभी वर्गों के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक और उपयोगी साबित होगा, खासकर उन बच्चों के लिए जो संसाधनों के अभाव में सही मार्गदर्शन से वंचित रह जाते हैं।
मुस्लिम एजुकेशन वेलफेयर बिलासपुर का यह प्रयास समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और आने वाली पीढ़ी को मजबूत भविष्य की दिशा देने की एक सराहनीय पहल माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!