चांद छूती कामयाबी से देश भर में खुशी की लहर , नैनपुर में भी भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता ने मनाया उत्सव, पटाखे फोड़ कर बांटी मिठाइयां

आकाश दत्त मिश्रा

हर सच्चे भारतीय का सीना आज चौड़ा हो गया। चंद्रयान मिशन 2 की नाकामी से उबरकर भारत ने इतिहास रच दिया। आज तक चंद्रमा के जिस हिस्से में कोई देश नहीं पहुंच पाया, वहां भारत का चंद्रायन-3 कामयाबी से उतरा है। भारत के अलावा अब तक चांद पर पहुंचने की उपलब्धि केवल अमेरिका , रूस और चीन को ही हासिल हुई है । ऐसा शायद पहली बार हुआ है जब किसी वैज्ञानिक घटना पर पूरे देश की टकटकी लगी हुई थी। पिछले कई दिनों से मंदिरों में इसके लिए प्रार्थनाएं की जा रही थी। हर सच्चा देशभक्त ईश्वर से प्रार्थना कर रहा था कि भारत को इस बार कामयाबी मिले ।
बुधवार शाम 6:04 पर जैसे ही चंद्रयान चंद्रमा की धरती पर उतरा तो पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।


मध्य प्रदेश के नैनपुर में भी लोगों में गजब का उत्साह दिखा। नैनपुर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर, हाथों में थामे तिरंगा को लहराकर अपनी भावनाओं को प्रकट किया। उन्होंने इसके लिए मिशन के साथ जुड़े वैज्ञानिकों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। साथ ही इसे देश के लिए गौरवशाली क्षण बताया। उत्सव मनाने वालों ने पटाखे फोड़े और मिठाई बांटकर एक दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर महेंद्र सोनी भारतीय जनता पार्टी उपाध्यक्ष,
ओम झरिया SC मोर्चा अध्यक्ष,
अखिलेश शुक्ला समाज सेवी ,
अनिकेत सोनी, सुभाष सेन ,अमित राजा राम शर्मा,
कुलदीप भाई एवं
अभारतीय जनता पार्टी के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!